
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हमीरपुर के पास भोजनालय में बस की टक्कर
ख़बर संक्षेप में
हमीरपुर के धनौरी गांव के पास रथ डिपो की बस गुरुवार रात सड़क किनारे भोजनालय में जा टकराई। भोजनालय संचालक अरिमर्दन सिंह ने बताया कि उनकी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। चालक ने दावा किया कि स्टीयरिंग जाम हो गया था और जांच के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।