
फर्रुखाबाद मेले में मुरा भैंसों की भीड़
ख़बर संक्षेप में
घास और भूसा खाने के बाद प्रतिदिन 25 लीटर दूध देने वाली मुरा भैंस फर्रुखाबाद के ढाई घाट कार्तिक मेले में मुख्य आकर्षण है। 5 लाख की कीमत वाली इस भैंस को मथुरा, आगरा, हरियाणा और राजस्थान के व्यापारी खरीद रहे हैं। इसकी कीमत 20 हजार से लेकर 5 लाख तक है। पशु व्यापारी इसराइल खान ने मेले में इस भैंस की कीमत को काफी बताया।