
29 नवंबर से काशी में शुरू होगा मां अन्नपूर्णा का 17 दिवसीय महाव्रत
ख़बर संक्षेप में
29 नवंबर से शुरू होगा मां अन्नपूर्णा का 17 दिवसीय महाव्रत, 17 गांठों वाला जनेऊ धारण कर भक्त व्रत लेंगे। 15 दिसंबर चंपा छठ पर संपन्न होगा विधी, मां का होगा भव्य श्रृंगार। काशी समेत देशभर से श्रद्धालु आएंगे, इस बार 250 नए भक्त शामिल होंगे। 16 दिसंबर को घर में समृद्धि लाने वाला माना जाने वाला धान का प्रसाद बांटा जाएगा।