
सीतापुर में पूर्व भाजपा नेता के घर से 3 लाख के गहने चुराए चोर
ख़बर संक्षेप में
सीतापुर के विश्वन कोतवाली क्षेत्र में पूर्व भाजपा शहर अध्यक्ष पंकज गुप्ता के घर में चोरों ने सेंधमारी कर गहने और नकदी लूट ली। चोरी के समय परिवार मंगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था। पुलिस चोरों के सुराग ढूंढने के लिए इलाके में छानबीन कर रही है।