मंडल की कबड्डी टीम के लिए 14 खिलाड़ी चयनित
ख़बर संक्षेप में
आगरा मंडल की 14 सदस्यीय टीम का चयन राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित चयन प्रक्रिया में आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद के खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयनित टीम अलीगढ़ में होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।