सिविल लाइंस में सड़क हादसे में युवक की मौत
ख़बर संक्षेप में
मंगलवार रात सिविल लाइंस इलाके में एक अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मझोला के रहने वाले 22 वर्षीय युवक योगेश कुमार को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसके घायल साथी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत मिलने पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करेगी।