
सुभाष चौक में मुख्तियार सिंह हलवाई की मिठाई की दुकान में आग लगी, टली
ख़बर संक्षेप में
सुभाष चौक में मुख्तियार सिंह हलवाई की मिठाई की दुकान में बालूशाही बनाते समय गैस सिलेंडर का पाइप लीक होने से आग लगी और लपटें उठीं। कारीगरों ने अग्निशामक यंत्र का प्रयोग कर रेगुलेटर बंद कर दिया जिससे गैस की सप्लाई बंद हो गई और बड़ा नुकसान टल गया। केवल दो सौ रुपये के खाली डिब्बे ही जले।