श्री पार्श्वनाथ मंदिर में अष्टानिक महापर्व संपन्न
ख़बर संक्षेप में
श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अग्रवाल मंदिर में मंगलवार को पूजा-पाठ के साथ अष्टानिक महापर्व संपन्न हुआ। पुण्य प्राप्ति के लिए श्रद्धालुओं ने अभिषेक और साधना की। शास्त्री अनिल लवा ने बताया कि अंतिम दिन पूर्णिमा के साथ आठ दिनों की साधना संपन्न हुई। 25 नवंबर को मंगलाष्टक, अभिषेक और शांति धारा के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई।