
25 दिसंबर के शहीदी दिवस की तैयारियों के लिए बनी समिति
ख़बर संक्षेप में
25 दिसंबर को शहीदी दिवस कार्यक्रम के संचालन के लिए जाट धर्मशाला में महाराजा सूरजमल यूथ ब्रिगेड की बैठक में पांच सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया। सचिन फतेहपुर, सचिन गोपालगढ़ और विकास कंझौली को क्रमशः जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष और नगर उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में किरावली में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर रोष व्यक्त किया गया।