लायंस क्लब झुंझुनू जीवन ने नंदीशाला में गौसेवा की
ख़बर संक्षेप में
लायंस क्लब झुंझुनू जीवन ने बगड़ रोड स्थित नंदीशाला में गौसेवा कार्यक्रम किया। क्लब के अध्यक्ष डॉ. मुकेश एस. मुंड व सह-सचिव डॉ. संगीता मुंड ने स्वयं गौसेवा की और उन्हें हरी सब्जियां व हरा चारा खिलाया। इस कार्यक्रम में क्लब के सचिव ओमप्रकाश मुंड, रणधीर सिंह डूडी, रणवीर सिंह गोदारा व राकेश प्रजापति भी उपस्थित थे।