25 नवंबर से 791 स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं लेगा जिला
ख़बर संक्षेप में
25 नवंबर से जिले के 791 सरकारी व निजी स्कूलों में 2026-27 के शैक्षणिक सत्र की अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। राज्य स्तरीय सामान्य परीक्षा स्कीम के तहत होने वाली परीक्षाओं की तैयारी शिक्षा विभाग ने पूरी कर ली है। 20 नवंबर को प्रधानाध्यापकों को प्रश्नपत्र वितरित कर दिए गए हैं और सुरक्षा के लिए पुलिस थानों में जमा कर दिए गए हैं। परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 9:30 और दोपहर 1:15 बजे से शुरू होकर 12 दिसंबर तक चलेंगी।