
लखनऊ : यूपी जोड़ी दूसरे दौर में पहुंची
ख़बर संक्षेप में
उत्तर प्रदेश की अमोलिका और समृद्धि सिंह ने नैना एस. ओएसिस और वर्षिणी विश्वनाथन को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। यूपी बैडमिंटन अकादमी में मंगलवार को क्वालिफायर मैच हुए, जिसमें साई प्रतीक के. और रुबन कुमार ने आठवीं वरीयता प्राप्त इंग्लिश जोड़ी को हराकर उलटफेर किया। हरिहरन और एमआर अर्जुन ने भी पुरुष युगल मैच जीत लिया।