लखनऊ विज्ञान मेला आज से शुरू
ख़बर संक्षेप में
सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, गोल्फ सिटी कैंपस में आज सुबह 8:30 बजे से विज्ञान मेला कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। शिवरी ग्राम पंचायत, काकोरी में सुबह 9 बजे महिला उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता रैली होगी। सरकारी बालिका इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम सुबह 11 बजे होगा। जनजाति भागीदारी उत्सव का तीसरा दिन यूपी दर्शन पार्क में सुबह 11 बजे से हो रहा है। नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को 11:30 बजे पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।