
अलीगंज सेक्टर-बी में कला स्त्रोत गैलरी में कलाकारों का लाइव पेंटिंग
ख़बर संक्षेप में
अलीगंज सेक्टर-बी में कला स्त्रोत आर्ट गैलरी में गैदरिंग ऑफ विजन आर्ट कैंप के तहत कलाकार लाइव पेंटिंग कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में लाइव पेंटिंग के माध्यम से लोक संस्कृति, भावनात्मक चेहरे, प्रकृति और वास्तुकला को दर्शाया गया है। अनुराग और मानसी डिडवानिया द्वारा आयोजित यह कैंप 23 से 27 नवंबर तक चलेगा, जिसमें कलाकार नई तकनीकों के साथ प्रयोग कर रहे हैं।