
हरियाणा के मंत्री की बेटी की शादी पंचकुला में राजस्थान के बिजनेसमैन से होगी
ख़बर संक्षेप में
हरियाणा के मंत्री राजेश नागर की बेटी मुस्कान की शादी 25 नवंबर को पंचकुला में राजस्थान के बिजनेसमैन संजय सिंह रावत के बेटे नेहुल से होने जा रही है। सेक्टर-3 स्थित लग्जरी होटल अर्लिस को इस शादी के लिए बुक किया गया है। इस शादी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत कई नेताओं को आमंत्रित किया गया है। मुस्कान ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से ग्रेजुएशन किया है, जबकि नेहुल जिंदल यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री लेकर आए हैं।