
पण्डित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी पीलीभीत पहुंचे
ख़बर संक्षेप में
बागेश्वर धाम के महंत पण्डित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंगलवार को लगभग साढ़े 7 बजे पीलीभीत के पुरनपुर स्थित साक्षी फाउंडेशन आश्रम पहुंचे। आश्रम पहुंचने पर उन्होंने आश्रम के संस्थापक स्वामी प्रेम सुगन्ध से मुलाकात की। उनके आगमन की तैयारी पहले से की गई थी और वे बुधवार सुबह आश्रम से रवाना होने से पहले रात आश्रम में ही रुकेंगे।