
पति की हत्या के बाद करनैलगंज से विधानसभा का टिकट मिला उषा देवी निषाद को
ख़बर संक्षेप में
हत्या के शिकार बर्तन व्यापारी विनोद साहनी की पत्नी उषा देवी निषाद को करनैलगंज से प्रत्याशी बनाया गया है। सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुए विवाद में विनोद साहनी की हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या को लेकर गोंडा समेत अन्य जगहों पर चर्चा हुई थी। राजनीतिक हस्तियां गोंडा में परिवार से मुलाकात करने वाली हैं।