लखनऊ में अधिकारियों से मिले रक्षा मंत्री
ख़बर संक्षेप में
हजरतगंज के विश्वेश्वरैया हॉल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की। यूपी दर्शन पार्क गोमतीनगर में लोकनायक बिरसा मुंडा की जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी भागीदारी महोत्सव का आयोजन किया गया। कमला पार्क, इंदिरानगर में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। चंद्रभानु गुप्ता मैदान में विजय मित्र द्विवेदी मेमोरियल सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। ला-मार्टिनर कॉलेज टेनिस कोर्ट में एल्डिको कप एआईटीए चैंपियनशिप सीरीज का आयोजन किया गया।