
कप्तानगंज चौराहे पर ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
ख़बर संक्षेप में
कप्तानगंज के मुख्य चौराहे पर रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भीड़ जमा हो गई जिससे अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है।