
बाहेरी में किसान की मौत का केस गरमा
ख़बर संक्षेप में
बाहेरी में मृत भगवान सिंह के परिजनों ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति सहित अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मामले को और तूल दे दिया है। किसान और समर्थकों के साथ परिजनों ने रविवार को बाहेरी गुरुद्वारे के पास इकट्ठा होकर आगे की रणनीति तय करने की योजना बनाई है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैनात और सतर्क है।