
दुधवा टाइगर रिजर्व में 21 नवंबर से फिर शुरू होगी ट्रेन सफारी
ख़बर संक्षेप में
दुधवा टाइगर रिजर्व में अब 21 नवंबर से पर्यटक ट्रेन सफारी पर निकल सकेंगे। इस दौरान वे एसी टूरिस्ट कोच में सफर करेंगे। ढाई महीने से बंद मेलानी-बिछिया रेल रूट पर यह सफर होगा। इस सफर में वन्यजीवों से मिलने और रिजर्व को देखने का अनूठा मौका मिलेगा।