
यमुनानगर में आज से शुरू होगा कपालमोचन मेला
ख़बर संक्षेप में
यमुनानगर में आज से पांच दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव कपालमोचन मेला शुरू हो रहा है। कार्तिक पूर्णिमा के साथ ही शुरू हो रहे इस उत्सव का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे। इस उत्सव में कई राज्यों से लाखों श्रद्धालु आने की उम्मीद है। इस उत्सव में स्वच्छता, पानी, रोशनी और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। ड्रोन शो के माध्यम से इस उत्सव के आकर्षण को दर्शाया जाएगा।