
जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आज से शुरू मतगणना
ख़बर संक्षेप में
जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना आज सुबह 8 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू हो रही है। 171 टेबलों पर यह प्रक्रिया होगी। कुछ एरिया ग्राउंड फ्लोर पर और कुछ फर्स्ट फ्लोर पर होंगे। सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करने के लिए थ्री टियर सिक्योरिटी सिस्टम और मेडिकल टीम मौजूद रहेगी।