
पंचायत चुनाव की मतगणना दौसा पीजी कॉलेज से शुरू
ख़बर संक्षेप में
दौसा के पंडित नवलकिशोर शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज में पंचायत राज चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। 37 जिला परिषद वार्ड और 240 पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच पोस्टल मतों की गिनती की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने बताया कि 8 राउंड में 14 टेबल पर मतगणना होगी।