
यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा 20 नवंबर 2026 को दो शिफ्ट में
ख़बर संक्षेप में
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती परीक्षा 20 नवंबर 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट के अभ्यर्थियों को सुबह 8:45 बजे और दूसरी शिफ्ट के अभ्यर्थियों को दोपहर 1:45 बजे तक सेंटर पहुंचना होगा। केंद्रों पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, फोटो और आइरिस स्कैन सहित किया जाएगा।