
25 साल बाद नया भवन मिला RTO को
ख़बर संक्षेप में
25 साल बाद क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय किराए के मकान में 25 साल बाद नए भवन में जाएगा। 20 नवंबर, शुक्रवार को झूमका चौराहे के पास इसका उद्घाटन होगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह इसमें शामिल होंगे। नए भवन में ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण जैसी जरूरी सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। लोगों को परिवहन से जुड़े कामों के लिए अलग-अलग जगह नहीं जाना पड़ेगा। नए भवन से कर्मचारियों को भी फायदा होगा।