विद्यापीठ टीम ने आर्म रेसलिंग में चार पदक जीते
ख़बर संक्षेप में
अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में विद्यापीठ के तीन खिलाड़ियों ने चार पदक हासिल किए। टीम 16 नवंबर को सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ पहुंची। ओम यति ने अंडर 100 किलो वर्ग में दो कांस्य पदक जीते, जबकि रुद्र चतुर्वेदी और सत्य प्रकाश सिंह ने अपने-अपने वजन वर्ग में रजत पदक जीते।