ध्यानपुरा के पास ई-रिक्शा की टक्कर से तीन लोग घायल
ख़बर संक्षेप में
ध्यानपुरा गांव के पास ई-रिक्शा की बाइक से टक्कर हो जाने से तीन युवक घायल हो गए। आरोप है कि ई-रिक्शा बहुत तेज गति से चल रही थी, जिससे यह हादसा हुआ। युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंठ ले जाया गया, जिनमें से एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।