मोरदबाद में शादी के लिए युवती ने पुलिस से मदद मांगी
ख़बर संक्षेप में
छजलाट गांव की एक युवती अपने वकील के साथ शादी के लिए मदद मांगने पुलिस थाने पहुंची। एक ही गांव के अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिश्ते में थे और परिवार के विरोध के डर से दो दिन पहले घर छोड़ कर चले गए थे। पुलिस ने युवती के परिवार से बात कर उन्हें सलाह दी। युवती को 18 साल की होने के बाद अपने मर्जी से जाने दिया गया।