
लखनऊ: बीबीडी यूनिवर्सिटी की छात्रा बंद कमरे में लटकी मिली
ख़बर संक्षेप में
लखनऊ के शक्ति अपार्टमेंट में 22 वर्षीय बी.आर्क. छात्रा शिवानी मिश्रा अपने बंद कमरे में मृत पाई गई। उसकी डायरी में 31 अक्टूबर की एक सुसाइड नोट मिली, लेकिन उसके पिता ने रूममेट्स पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मौत को आत्महत्या मान रही है, जबकि पिता ने नोट की लिखावट पर सवाल उठाए हैं। कमरा अंदर से बंद था और पंखे से दुपट्टा बंधा हुआ था। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।