विजय विहार में फर्जी कॉल सेंटर से धोखाधड़ी करने वाले गिरफ़्तार
ख़बर संक्षेप में
बजाज कैपिटल फ़ाइनेंस के नाम से फ़र्ज़ी कॉल सेंटर से 20 लाख का लोन देने के नाम पर 10.15 लाख की ठगी विजय विहार फेज-2 निवासी विकास की शिकायत पर विजय विहार पुलिस ने टीम लीडर और मैनेजर सहित 6 आरोपियों को गिरफ़्तार किया। पुलिस ने रमेश नगर मेट्रो स्टेशन के पास छापेमारी कर डिवाइस और काग़ज़ बरामद किए।