
फरीदाबाद: सफाई के बहाने बुज़ुर्गों ने महिला से किया सामूहिक बलात्कार
ख़बर संक्षेप में
फरीदाबाद में 30 वर्षीय एक सफाईकर्मी को सफाई के बहाने सेक्टर-29 स्थित अपने घर बुलाकर 74 और 65 वर्ष के दो बुज़ुर्गों ने सामूहिक बलात्कार किया। महिला को धमकी देकर घर पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया गया, जिसके बाद महिला भागकर पुलिस को घटना की सूचना दे पाई। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया।