
खेल में बागपत पुलिस के दो जवानों को पदक
ख़बर संक्षेप में
महिला सिपाही बेबी ने मेरठ जोन एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता में ऊंची कूद और एथलेटिक्स में प्रथम और उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता में ऊंची कूद में तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला हेड कांस्टेबल रचना ने 70 किलो आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक पूर्णेंदु सिंह ने उनके प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए भविष्य में सफलता के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें सम्मानित किया।