क्रिकेट टूर्नामेंट में जेएमएस वर्ल्ड और ऋषभ अकादमी की जीत
ख़बर संक्षेप में
पहले अखिल भारतीय चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ और ऋषभ क्रिकेट अकादमी ने जीत हासिल की। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट अकादमी में गुरुवार को दो मैच खेले गए। दीवान पब्लिक स्कूल ने 18.2 ओवर में 138 रन बनाए, जबकि जेएमएस वर्ल्ड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.1 ओवर में पांच विकेट से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में ऋषभ अकादमी ने 20 ओवर में 152 रन बनाए।