
जयपुर में सुरक्षा गार्ड ने की आत्महत्या
ख़बर संक्षेप में
जयपुर में बुधवार रात एक सुरक्षा गार्ड प्रमोद शर्मा ने आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह सीकर रोड स्थित होटल नीलगिरी के पास एक पेड़ से उनका शव लटका हुआ मिला। बुधवार देर शाम घर से निकलने के बाद से परिजन रात भर उनकी तलाश करते रहे। शराब की लत की बात सामने आई। पुलिस उनकी आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।