
बहराइच में गरम सब्जियों के बर्तन गिरने से बालका झुलसा
ख़बर संक्षेप में
बहराइच के बौनरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात चूल्हे के पास खेलते समय गरम सब्जियों का बर्तन गिरने से ढाई साल का बच्चा झुलस गया। घटना में उसके हाथ और पेट के कुछ हिस्से में गंभीर रूप से जलने के निशान हैं। स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मोहित को जिला अस्पताल ले जाया गया।