
जयपुर एयरपोर्ट में युवक ने किया सेंधमारी
ख़बर संक्षेप में
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक युवक ने सुरक्षा को तोड़ने की कोशिश की। पश्चिम बंगाल निवासी नंदा दुलाल दास टर्मिनल-2 के पास दीवार तोड़कर अंदर घुस गया और सीआईएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने दावा किया कि वह अपने पीछे आ रहे लोगों से बचने के लिए एयरपोर्ट में घुसा था। इस घटना से एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश करेगी।