
चकेरी में गाय के कत्ल से हुआ प्रदर्शन, एक गिरफ्तार
ख़बर संक्षेप में
कानपुर के चकेरी में रेलबाजार की ही तरह गाय के कत्ल का मामला सामने आया है। कत्ल की जानकारी मिलने पर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। चकेरी, जाजमऊ और महाराजपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जबकि तीन आरोपी फरार हैं। चकेरी के चिश्ती नगर में निर्माणाधीन प्लांट में गाय का कत्ल हुआ।