
फिरोजाबाद में नाम वाली शादी की चूड़ियां लोकप्रिय हो रही हैं
ख़बर संक्षेप में
शादी के मौसम में दूल्हा-दुल्हन के नाम वाली शादी की चूड़ियां काफी लोकप्रिय हो रही हैं। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में ऑर्डर पर बनाई जाती हैं ये पर्सनलाइज्ड चूड़ियां। बुकिंग 350 रुपए से शुरू होती है। ऑर्डर शादी से कुछ दिन पहले ही दिए जाते हैं। बाजार में नाम वाले कई डिजाइन उपलब्ध हैं।