
अखिलेश की रथ यात्रा में बच्चे की मौत, FIR की मांग
ख़बर संक्षेप में
गोरखपुर के झारखंडी इलाके में अखिलेश यादव की रथ यात्रा में एक जेसीबी की चपेट में आने से 13 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने FIR दर्ज करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों की लिखित शिकायत मिलने पर गोरखपुर के डीएम ने FIR दर्ज करने की पुष्टि की।