रोहतक: सुरक्षा गार्ड एएसआई प्रदीप की गोली लगने से मौत
ख़बर संक्षेप में
सांसद दीपेंद्र हुड्डा के सुरक्षा गार्ड एएसआई प्रदीप कुमार की मोखरा गांव में गोली लगने से मौत हो गई। उनके घर में रात करीब 9 बजे उनके परिजनों ने गोली की आवाज सुनी और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को आत्महत्या माना जा रहा है, हालांकि इसके सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करेगी।