
छठ के बाद ट्रेन में मची भगदड़: वाराणसी से कोलकाता रूट पर बढ़ी वेटिंग लिस्ट
ख़बर संक्षेप में
छठ पर्व के बाद दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद जाने वाली ट्रेनों में वापसी यात्रियों को टिकटों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा वेटिंग लिस्ट 19 नवंबर को कोलकाता रूट पर है, जहां विभूति एक्सप्रेस में स्लीपर कोच सीट के लिए 136 यात्री इंतजार कर रहे हैं। चेन्नई जाने वाली गंगा-कावेरी एक्सप्रेस में भी 120 लोगों की वेटिंग लिस्ट है।