शालीमार गार्डन निवासी के खाते से 91 हजार रुपये की चोरी
ख़बर संक्षेप में
साइबर ठगों ने 30 मई को दो ट्रांजेक्शन में कपूर सिंह के पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 91 हजार रुपये निकाल लिए, जिससे उनके परिवार वाले हैरान रह गए। कपूर सिंह के बेटे अमित कुमार ने शालीमार गार्डन थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।