32 जिला परिषद और 174 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणाम कल घोषित होंगे
ख़बर संक्षेप में
32 जिला परिषद और 174 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणाम कल दोपहर बांगर कॉलेज में मतगणना के बाद घोषित होंगे। इसके परिणाम से कांग्रेस और भाजपा नेताओं की साख तय होगी। पाली जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों में किस पार्टी की सरकार बनेगी, इसका फैसला शुक्रवार दोपहर तक हो जाएगा।