प्रह्लाद लीला मंचन बालकेश्वर गौशाला में
ख़बर संक्षेप में
मंचन-श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति के कार्यक्रम के तहत प्रह्लाद लीला का मंचन बालकेश्वर गौशाला में शाम 7 बजे किया जाएगा। बालकेश्वर मंदिर परिसर में सुबह 8 बजे तुलसी-शालिग्राम विवाह से पहले मेहंदी समारोह होगा। लायंस क्लब ऑफ आकाश द्वारा राधा कृष्ण गौशाला फाउंड्री नगर में सुबह 10 बजे गोसेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। लाडला ग्रुप नमनेर सेवा समिति द्वारा सिंधी कॉलोनी, नेताजी कॉलोनी नमनेर में शाम 8 बजे संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर डी ब्लॉक कमलनगर में सुबह 7 बजे विधान सत्र का आयोजन किया जाएगा।