आज काकोरी में रोजगार मेला
ख़बर संक्षेप में
क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा आयोजित रोजगार मेला आज काकोरी के बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज में गुरुवार को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। इसमें 20-25 कंपनियां 18-35 वर्ष के युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान करेंगी। प्रतिभागियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा और अपना सीवी और मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र लाना होगा।