
मेरठ : संयुक्त अभियान से श्रद्धापुरी रोड से अतिक्रमण हटाया गया
ख़बर संक्षेप में
यातायात माह में यातायात पुलिस, कंकड़खेड़ा थाना व नगर निगम की ओर से श्रद्धापुरी रोड से गाड़ियाँ, रेहड़ी, सब्जी की दुकानों व अस्थायी खोखे हटाए गए। कंकड़खेड़ा में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने व सड़कों को साफ करने के लिए यह अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि वे दोबारा सार्वजनिक सड़कों पर सामान न रखें और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।