
मेरठ: फर्जी ई-वे बिलों के जरिए टैक्स चोरी के आरोप में डायरेक्टर गिरफ्तार
ख़बर संक्षेप में
फर्जी ई-वे बिलों के जरिए करोड़ों का टैक्स चोरी करने के आरोप में एसटीएफ ने राजकुमार शेट्टी को गिरफ्तार किया। जिस कंपनी का वह डायरेक्टर था, वह राजस्थान कांग्रेस के सांसद के भतीजे अनिल और सचिन के नाम पर रजिस्टर्ड थी। लंबे समय से फरार चल रहे राजकुमार शेट्टी को एसटीएफ ने छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया।