
नोएडा फेस्टिवल सिटी धोखाधड़ी: 88 निवेशकों को ठगा, छह डायरेक्टर्स पर मामला दर्ज
ख़बर संक्षेप में
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यूपी सरकार ने नोएडा की फेस्टिवल सिटी के 88 निवेशकों को करोड़ों का ठगने के आरोपी 6 डायरेक्टर्स के खिलाफ कार्रवाई की। मेरठ के ईओडब्ल्यू थाने में धोखाधड़ी और साजिश के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। अब अधिकारी आरोपियों को पकड़ने में जुटे हैं।