नोएडा सेक्टर-39 में तीन गाड़ियाँ टकराईं
ख़बर संक्षेप में
नोएडा सेक्टर-39 में सिटी सेंटर से शशि चौक गोल चक्कर की ओर जाने वाली सड़क पर बस स्टॉप के पास बुधवार की सुबह तीन गाड़ियाँ आपस में टकरा गईं। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल था, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस दल दर्पी शुक्ला के नेतृत्व में पहुंची और गाड़ियों को हटाकर यातायात सामान्य कर दिया।